Home NEWS BOKARO बोकारो विधायक श्वेता सिंह की पहल पर 11 करोड़ की लागत से...

बोकारो विधायक श्वेता सिंह की पहल पर 11 करोड़ की लागत से 15 किमी सड़क परियोजना का शिलान्यास

0
बोकारो विधायक श्वेता सिंह की पहल पर 11 करोड़ की लागत से 15 किमी सड़क परियोजना का शिलान्यास

बोकारो विधायक श्वेता सिंह की पहल पर 11 करोड़ की लागत से 15 किमी सड़क परियोजना का शिलान्यास

बोकारो: बोकारो विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक  श्वेता सिंह के निर्देश पर तेलगाड़िया मोड़ से तेलगड़िया रेलवे स्टेशन तक की बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना का शिलान्यास किया गया। इस सड़क का निर्माण झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल बोकारो के अंतर्गत आई.आर.क्यू.पी योजना के तहत किया जाएगा।

विधायक प्रतिनिधि पवन झा ने शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि “विधायक श्वेता सिंह जनता के हित और क्षेत्र के विकास को लेकर सदैव प्रतिबद्ध रही हैं। यह सड़क वर्षों से क्षेत्रवासियों की मांग रही है और माननीय विधायक ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता दी। अब यह परियोजना धरातल पर उतर रही है।”

यह सड़क लगभग 15 किलोमीटर लंबी होगी और इसका निर्माण कार्य 11 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह मार्ग क्षेत्रीय आवागमन को बेहतर बनाएगा और स्थानीय निवासियों के लिए राहतकारी साबित होगा, विशेष रूप से रेलवे स्टेशन तक सुगम पहुंच के लिहाज से।

इस अवसर पर अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता लाल मोहन शर्मा, पूर्व पार्षद पिंटू राय, सोनू राय, मिथिलेश शर्मा, रामकृष्ण महतो, जितेंद्र कुमार, विक्की सहित अन्य लोग शामिल थे।

पवन झा ने आगे कहा कि “भविष्य में भी विधायक महोदया के नेतृत्व में जनहित से जुड़े सभी कार्यों को शीघ्रता से क्रियान्वित किया जाएगा।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version