Home NEWS BOKARO बोकारो में आधार निगरानी समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए शिविर और...

बोकारो में आधार निगरानी समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए शिविर और आधार लिंकिंग को लेकर निर्देश

0
बोकारो में आधार निगरानी समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए शिविर और आधार लिंकिंग को लेकर निर्देश

बोकारो में आधार निगरानी समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए शिविर और आधार लिंकिंग को लेकर निर्देश

बोकारो : बोकारो समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त  विजया जाधव की अध्यक्षता में आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में आधार पंजीकरण, अपडेट, लिंकिंग और विशेष शिविरों की प्रगति की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगर्नाथ लोहरा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता, यूआईडी प्रतिनिधि, लीड बैंक मैनेजर, सहायक डाक अधीक्षक, तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


प्रमुख बिंदु और निर्देश:

  • डीपीओ यूआईडी श्री शैलेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि पेटरवार को छोड़ सभी प्रखंडों, बीआरसी केंद्रों, बैंकों और डाकघरों में आधार कार्य सक्रिय हैं।

  • आयोजित विशेष आधार शिविरों में लगभग 15,000 अपडेट, और 2,000 नए आधार पंजीकरण हुए हैं।

  • समीक्षा में सामने आया कि 30,000 बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, जिससे डीबीटी लाभ नहीं मिल रहा। इस पर उपायुक्त ने बैंक शिविर लगाकर लिंकिंग कार्य तेज करने का निर्देश दिया।


आधार केंद्रों को लेकर अहम निर्णय:

  • चास नगर निगम, सदर अस्पताल बोकारो, अनुमंडल अस्पताल बेरमो, क्षेत्रीय शिक्षा कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर नए आधार केंद्र स्थापित करने और निलंबित मशीनों को सक्रिय करने का निर्देश।

  • 10 वर्ष से अधिक पुराने आधार कार्डों को अपडेट कराने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई।

  • 5–7 एवं 15–17 वर्ष आयु वर्ग के लिए बायोमेट्रिक अपडेट और 0–5 वर्ष के बच्चों व पीवीटीजी समुदाय के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए गए।


भविष्य की कार्य योजना:

  • शत-प्रतिशत आधार सैचुरेशन सुनिश्चित करने हेतु सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश।

  • 18 वर्ष से ऊपर के नए आधार पंजीकरण के लिए भौतिक सत्यापन प्रक्रिया को स्टेट पोर्टल के माध्यम से पूरा करने को कहा गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version