Home NEWS BOKARO बोकारो: झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न, भ्रामक मतदाता सूची पर...

बोकारो: झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न, भ्रामक मतदाता सूची पर जताई आपत्ति

0
बोकारो: झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न, भ्रामक मतदाता सूची पर जताई आपत्ति

बोकारो: झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न, भ्रामक मतदाता सूची पर जताई आपत्ति

बोकारो, 25 मई 2025 — झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग), जिला शाखा बोकारो की एक अहम बैठक आज स्थानीय जायका हैपीनेस कैंप 2 में संघ के अध्यक्ष  उमेश प्रसाद महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री ने कहा कि समाहरणालय संवर्ग के लिपिकीय कर्मियों का विधिवत चुनाव 10 अप्रैल 2025 को शांतिपूर्वक सम्पन्न हो चुका है। लेकिन कुछ तथाकथित संघ विरोधी तत्व बिना वैध सदस्यता के गैर-सदस्यों को शामिल कर भ्रामक मतदाता सूची जारी कर रहे हैं, जिसे कर्मियों द्वारा पूर्ण रूप से अस्वीकार कर दिया गया है।

जिला मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही सभी वास्तविक सदस्यों के संयुक्त हस्ताक्षर के साथ बोकारो उपायुक्त महोदया को इस संबंध में लिखित रूप से अवगत कराया जाएगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में शामिल रहे:
 मनोरंजन कुमार निराला (जिला मंत्री, महासंघ), सुभाष चौधरी,  दिग्विजय नारायण,  अमलेश कुमार,  संजय कुमार पांडे,  ओमप्रकाश,  संजय कुमार गोराई,  हिमांशु मांझी,  संजय कुमार, नवीन कुमार, मो. नियाज़ अहमद, मनीष,  नागेंद्र कुमार सिंह और अन्य संघ सदस्य।

बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने संगठन की एकता और पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया और असंवैधानिक गतिविधियों का विरोध करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version