Home NEWS BOKARO बोकारो: पति के सामने महिला से गैंगरेप, पुलिस ने 24 घंटे में...

बोकारो: पति के सामने महिला से गैंगरेप, पुलिस ने 24 घंटे में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
Oplus_16777216

बोकारो: पति के सामने महिला से गैंगरेप, पुलिस ने 24 घंटे में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

बोकारो, झारखंड: बोकारो जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

इस मामले में बोकारो एसपी हरविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:

विशाल कुमार, कृष्ण कुमार, अजय कुमार, साहिल कुमार

एसपी हरविंदर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पीड़िता और उसका पति सदर अस्पताल बोकारो में बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट की मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग में मजदूरी का काम करते हैं।

📆 घटना की पूरी जानकारी:

तारीख: 29 मई की रात

समय: करीब 8:30 बजे

स्थान: सेक्टर-12A, बोकारो

दोनों पति-पत्नी सब्जी खरीदने दून्दीबाद बाजार गए थे।

इस दौरान दोनों ने शराब का सेवन किया था।

इसी दौरान आरोपी विशाल कुमार ने उन्हें घर छोड़ने के बहाने एक टोटो में बैठा लिया, जिसे कृष्ण कुमार चला रहा था। लेकिन टोटो सीधे सेक्टर-12A के एक खंडहर स्कूल में ले जाया गया।

🚨 क्रूरता की हदें पार:

खंडहर में चारों आरोपियों ने महिला के पति को पकड़कर बंधक बना लिया और उसके सामने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़िता की गुहार सुनकर स्थानीय लोगों ने सेक्टर-12 थाने को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के निशानदेही पर विशाल कुमार को गिरफ्तार किया और फिर उसके तीन साथियों को भी धर दबोचा गया।

⚖️ पुलिस कार्रवाई और जांच जारी:

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पीड़ित दंपती का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version