Home NEWS BOKARO बीएसएल में पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का उपयोग

बीएसएल में पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का उपयोग

0
बीएसएल में पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का उपयोग

बीएसएल में पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का उपयोग

बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के मुख्य महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों को अब दैनिक उपयोग के लिए पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) प्रदान किए जा रहे हैं। 08 अगस्त को इस्पात भवन के प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने सात वरीय मुख्य महाप्रबंधकों को इलेक्ट्रिक कार की चाबी सौंपीं। इस अवसर पर बीएसएल के अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ, प्लांट के अंदर और बाहर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जा रहे हैं। ये इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण-अनुकूल होने के साथ-साथ ध्वनि रहित और उपयोग में सुविधाजनक हैं तथा नवीनतम तकनीक से लैस हैं। बीएसएल ने टाटा नेक्सॉन (ईवी) के कुल 65 इलेक्ट्रिक वाहनों को चरणबद्ध तरीके से मंगाने का निर्णय लिया है।

बीएसएल में पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का उपयोग
बीएसएल में पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का उपयोग

बीएसएल की कई अभिनव पहलें हैं, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही हैं। डी-कार्बोनाइजेशन के माध्यम से हरित इस्पात का उत्पादन, सर्कुलर इकोनॉमी के तहत अपशिष्ट पदार्थों की री-साइक्लिंग, और हाल ही में कार्बन सिंक विकसित करने हेतु बांस के 1800 पौधों की रोपाई इन पहलों में शामिल हैं। निदेशक प्रभारी श्री बीरेंद्र कुमार तिवारी ने इस पहल को बीएसएल के डी-कार्बोनाइजेशन रोडमैप और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया, जिसका दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाप्रबंधक (सम्पर्क एवं प्रशासन)  सीआरके सुधांशु, सहायक महाप्रबंधक  शशांक शेखर और उनकी टीम का अहम योगदान रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version