Home NEWS BOKARO बीएसएल ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में ‘रोको-टोको’ कार्यक्रम का आयोजन

बीएसएल ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में ‘रोको-टोको’ कार्यक्रम का आयोजन

0
बीएसएल ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में ‘रोको-टोको’ कार्यक्रम का आयोजन

बीएसएल ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में ‘रोको-टोको’ कार्यक्रम का आयोजन, सुरक्षा उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस नीति पर बल

बोकारो, 08 मई 2025: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में ‘जीरो टॉलरेंस सुरक्षा नियमों’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ‘रोको-टोको’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस)  शौविक रॉय ने किया। उनके साथ महाप्रबंधक धनंजय कुमार (विभागीय सुरक्षा अधिकारी) एवं सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना एवं किसी भी तरह की लापरवाही पर तत्काल रोक लगाना था। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा नियमों के उल्लंघनकर्ताओं को उचित सलाह दी गई एवं भविष्य में नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर ब्लास्ट फर्नेस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जैसे  महेंद्र प्रसाद, श्री मानस सरकार,  श्याम सुंदर,  जयंत जोद्दार, अनुपम रे,  बिनय कुमार,  अल्फेड टोप्पो,  पी. सौरभ,  पी.के. सिंह और  डी. कुमार भी शामिल हुए।

रोको-टोको पहल के माध्यम से बीएसएल प्रबंधन ने स्पष्ट संदेश दिया कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ को सख्ती से लागू किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version