Home NEWS BOKARO बिस्को द्वारा पुरस्कार वितरण सह संगीत संध्या व सम्मान समारोह का आयोजन

बिस्को द्वारा पुरस्कार वितरण सह संगीत संध्या व सम्मान समारोह का आयोजन

0
बिस्को द्वारा पुरस्कार वितरण सह संगीत संध्या व सम्मान समारोह का आयोजन

बिस्को द्वारा पुरस्कार वितरण सह संगीत संध्या व सम्मान समारोह का आयोजन

बोकारो: बैंक इंश्योरेंस स्पोर्ट्स एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन (बिस्को) ने रविवार, 04 मई 2025 को भारतीय स्टेट बैंक बोकारो स्टील सिटी शाखा, सेक्टर-4 में भव्य पुरस्कार वितरण सह संगीत संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन बिस्को के स्थापना दिवस (20 नवंबर) के उपलक्ष्य में पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने हेतु किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजेश कुमार श्रीवास्तव, बिस्को के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धेश नारायण दास एवं महासचिव राघव कुमार सिंह ने भाग लिया। बिस्को का संगठन गीत रश्मि सोनल, सुनीता राय, सुबोध रजक सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुत किया।

राजेश श्रीवास्तव ने बिस्को को बैंक-बीमा कर्मियों के एक प्रेरणादायक संगठन के रूप में सराहा। जगदीश बावला के निर्देशन में कई गायकों ने अपने शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में राघव कुमार सिंह, विभाष झा, रामाशीष सिंह, राजेश श्रीवास्तव सहित कई सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन सुबोध रजक और धन्यवाद ज्ञापन विनोद सिन्हा ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version