Home NEWS बालू खनन में रोक लगाए जाने के बावजूद बोकारो जिले में बालू...

बालू खनन में रोक लगाए जाने के बावजूद बोकारो जिले में बालू माफिया बेरोकटोक बालू का अवैध कारोबार कर रहे हैं | 

0

बोकारो : बालू खनन में रोक लगाए जाने के बावजूद बोकारो जिले में बालू माफिया बेरोकटोक सरकार के आदेश को धता बताकर बालों का अवैध कारोबार करने में जुटे हुए हैं। खनन विभाग के कार्यालय से महज  6 किलोमीटर की दूरी पर हरला थाना क्षेत्र के भातुआ गांव के पास स्थित दामोदर नदी के पास अवैध बालू का भंडारण कर उसे बेचने का काम किया जा रहा हैं।

ये भी पढ़ें .. विष्णु शर्मा के पिता और चाचा के साथ-साथ कई सामाजिक लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया |

दामोदर नदी से बालू का उठाव कर पहले स्टॉक किया जाता है। फिर उसे गाड़ियों के माध्यम से शहर में अधिक कीमतों में बेचा जा रहा है। वर्तमान समय में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने खनन पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है।  

वीडियो मे देखें बालू माफिया की करतूत :

बावजूद इसके यह कारोबार हो रहा है ।जिले के डीसी के द्वारा अवैध खनन को रोकने के लिए टास्क फोर्स भी बनाया गया है। लेकिन वह भी आई वास नजर आ रहा है। हालांकि खनन निरीक्षक ने कहा कि सूचना मिली है तो कार्रवाई जरूर होगी।

ये भी पढ़ें .. मंदिर की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर SDO कार्यालय का घेराव |

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version