Home NEWS BOKARO बाइक सवार अपराधियों ने सेक्टर 3 में महिला से की चैन छिनतई,...

बाइक सवार अपराधियों ने सेक्टर 3 में महिला से की चैन छिनतई, पुलिस को दी खुली चुनौती |

0

बोकारो : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 D के आवास संख्या में रहने वाली बीएसएल अधिकारी की पत्नी शांति देवी के गले से सोने की चेन को छीन कर बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधी फरार हो गए। घटना लगभग शाम 6:30 बजे की बताई जा रही है


बाइक सवार अपराधियों ने सेक्टर 3 में महिला से की चैन छिनतई, पुलिस को दी खुली चुनौती |

बाइक सवार अपराधियों ने सेक्टर 3 में महिला से की चैन छिनतई, पुलिस को दी खुली चुनौती |

 घटना आवास के बाहर हुई है। महिला शांति देवी अपने पति भागीरथ साह के साथ किसी रिश्तेदार के यहां से घर लौटी थी। इसी दौरान महिला अपने आवास के मुख्य गेट को आवाज देकर खुला रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार नकाबपोश मौके पर पहुंचे और गले से सोने की चेन को छीनते हुए साड़ी पड़कर महिला को गिरा दिया।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 

उसके बाद एक अपराधी मौके पर उतरा और गले के सोने की चेन को छीन कर फरार हो गया। जब तक पति मौके पर पहुंचते अपराधी वहां से भाग खड़े हुए ।घटना के बाद सेल बोकारो स्टील ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष ए के सिंह मौके पर पहुंचे और घर वालों से हाल-चाल लिया। पीड़ित के पति बोकारो स्टील से रिटायर्ड अधिकारी हैं और वर्तमान में उनके पुत्र भी सेल में अधिकारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version