Home NEWS BOKARO प्रेम महतो की मौत की CBI जांच की मांग को लेकर राज्यपाल...

प्रेम महतो की मौत की CBI जांच की मांग को लेकर राज्यपाल से मिले कुमार अमित, सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

0

प्रेम महतो की मौत की CBI जांच की मांग को लेकर राज्यपाल से मिले कुमार अमित, सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

बोकारो/रांची।
बोकारो स्टील प्लांट में हुए विस्थापित अप्रेंटिस संघ के प्रदर्शन के दौरान सीआईएसएफ लाठीचार्ज में मारे गए प्रेम महतो की मौत की CBI जांच कराने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल श्री संतोष गंगवार से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को तीन महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपे और प्रदर्शन के दौरान मारे गए प्रेम महतो की मौत को लेकर सीबीआई जांच, आंदोलनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी की वापसी और अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को स्थायी नियोजन देने की मांग की।

🧾 ज्ञापन में उठाई गई मुख्य माँगें:

  • 3 मार्च को हुए लाठीचार्ज में प्रेम महतो की मौत की CBI जांच

  • आंदोलनकारियों पर दर्ज FIR को वापस लेने की मांग

  • वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने का आग्रह

  • निकाय चुनाव शीघ्र कराने की अपील

  • बोकारो में उच्च शिक्षा के विकास के लिए संस्थानों की स्थापना

कुमार अमित ने राज्यपाल को लाठीचार्ज की घटनाओं और प्लांट बंदी के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि विस्थापितों की सामाजिक न्याय की लड़ाई है।

📚 उच्च शिक्षा व कॉलेजों के विकास की भी उठाई आवाज़

कुमार अमित ने बोकारो के सिटी कॉलेज और चास कॉलेज की आधारभूत संरचना को मजबूत करने, सभी प्रमुख कॉलेजों में NCC प्रशिक्षण शुरू करने, विश्वविद्यालयों में लंबित छात्रसंघ चुनाव बहाल करने तथा एफिलिएटेड कॉलेजों को मिलने वाली अनुदान राशि में बढ़ोतरी करने की मांग भी की। इसके अलावा महिला कॉलेज, सेक्टर 3 को सरकारी दर्जा देने की भी अपील की गई।

राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे प्रेम महतो की मौत की उच्चस्तरीय जांच के साथ-साथ अन्य सामाजिक-शैक्षणिक मांगों पर भी सकारात्मक पहल करेंगे।

इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री अरविंद राय, नगर युवा मोर्चा महामंत्री लालबाबू, करण गोराईं और चंद्रप्रकाश शामिल थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version