Home NEWS छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर 10 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे डीसी...

छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर 10 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे डीसी कार्यालय | 

0
छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर 10 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे डीसी कार्यालय | 

बोकारो : बोकारो डीसी ऑफिस से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बाधाडीह हाई स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं पानी से भीग कर अपनी समस्याओं की फरियाद लेकर उपायुक्त से मिलने उनके कार्यालय पहुंच गये। सभी छात्र छात्राएं बारिश में भीग कर पैदल चल उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे।

छात्रों के उपायुक्त कार्यालय पैदल चलकर आने की सूचना पर बोकारो के भाजपा विधायक बिरंचि नारायण भी उपायुक्त कार्यालय पहुंच गए। जहां अपर समाहर्ता की मौजूदगी में उन्होंने छात्रों की समस्या को सुना। 

छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर 10 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे डीसी कार्यालय | 
छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर 10 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे डीसी कार्यालय |

छात्रों ने सुनाई अपनी समस्या | 

छात्रों ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक की घोर कमी है। शौचालय में पानी नहीं आता है। पीने का पानी मिडिल स्कूल जाकर लेना पड़ रहा है। स्कूल में बाउंड्री नहीं है और प्लेग्राउंड भी नहीं है। विधायक और अपर समाहर्ता ने छात्रों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक और  कमेटी बनाकर विद्यालय की समस्याओं की जांच करने की बात कही ।छात्रों को मिले आश्वासन के बाद वह घर लौट गए । छात्रों का कहना था कि हमारी समस्याओं को कोई सुन नहीं रहा था। जिस कारण हमें मजबूरी बस 10 किलोमीटर पैदल चलकर यहां आना पड़ा है ।

क्या कहा विधायक बिरंची नारायण ने।

वहीं भाजपा विधायक बिरंचि नारायण ने कहा कि इतने दूर से छात्र जोखिम उठाकर बारिश में भीग कर उपायुक्त से फरियाद लगाने पहुंचे थे। लेकिन उपायुक्त मीटिंग में रांची गए हुए हैं। जिस कारण उनकी समस्या को अपर समाहर्ता ने सुना है । 
हमें उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा ।

विडिओ देखें ..

उन्होंने कहा कि राज्य में जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है शिक्षा का स्तर पूरी तरह से गिर रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए । अपर समाहर्ता सदात अनवर ने कहा कि छात्रों ने अपनी समस्याओं को बताया है कमेटी बनाकर जल्द जांच कर इसका रिपोर्ट जिला के उपायुक्त को दिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version