Home NEWS BOKARO चंदन यादव ने बोकारो का नाम रोशन किया: धर्मवीर सिंह

चंदन यादव ने बोकारो का नाम रोशन किया: धर्मवीर सिंह

0
चंदन यादव ने बोकारो का नाम रोशन किया: धर्मवीर सिंह

चंदन यादव ने बोकारो का नाम रोशन किया: धर्मवीर सिंह

बोकारो, 20 अगस्त 2024: बोकारो के पहलवान चंदन यादव ने पहली बार राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल कुश्ती में रजत पदक जीतकर बोकारो जिला कुश्ती संघ, सेल बोकारो, जिला प्रशासन और बोकारो नगर का नाम रोशन किया है। उनके सम्मान में आज एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

चंदन यादव के स्वागत के लिए बोकारो रेलवे स्टेशन से लेकर नया मोड़, बिरसा चौक और सिटी पार्क अखाड़ा तक विशेष आयोजन किए गए। बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह की अगुवाई में आयोजित इस स्वागत समारोह में कई खेलप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और संघ के पदाधिकारी शामिल हुए।

धर्मवीर सिंह ने इस अवसर पर कहा, “बोकारो के लिए यह गर्व की बात है कि हमारे पहलवान ने राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता। चंदन यादव और अन्य खिलाड़ियों ने बहुत ही कम संसाधनों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। अगर इन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं मिल जाएं, तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बोकारो का नाम रोशन कर सकते हैं।”

स्वागत समारोह के दौरान बोकारो रेलवे स्टेशन पर धर्मवीर सिंह, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, स्टेशन के मुख्य प्रबंधक हलधर जी, मृत्युंजय नाथ चौधरी, समाजसेवी संतोष बर्नवाल, मुन्ना सिंह, सुजीत कुमार, विकास कुमार, पिंटू कुमार सहित दर्जनों पहलवानों और खेलप्रेमियों ने चंदन यादव को फूल माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। नया मोड़ में भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।

सिटी पार्क अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में चंदन यादव को बोकारो जिला कुश्ती संघ और स्थानीय खेलप्रेमियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मवीर सिंह ने की और संचालन पूर्व पहलवान एवं समाजसेवी उत्तिल यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी संतोष बर्नवाल ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से धर्मवीर सिंह, पंकज कुमार, संतोष बर्नवाल, परिंदा सिंह, प्रगति शंकर, सुधा सिंह, कुमार अमित सिंह, अर्चना सिंह, उत्तिल यादव, सुनील महतो, मृत्युंजय नाथ चौधरी, पिंटू कुमार, सुजीत कुमार, विकास कुमार, मुन्ना सिंह और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने चंदन यादव और चौथे स्थान पर रहे नितीश कुमार को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version