Home NEWS BOKARO गोपालपुर गांव में खेत के मेड़ टूटने के विवाद में गंभीर संघर्ष:...

गोपालपुर गांव में खेत के मेड़ टूटने के विवाद में गंभीर संघर्ष: 12 लोग घायल

0

गोपालपुर गांव में खेत के मेड़ टूटने के विवाद में गंभीर संघर्ष: 12 लोग घायल

जरीडीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में खेत के मेड़ टूटने को लेकर दो पक्षों के बीच गंभीर विवाद हुआ है। इस संघर्ष में एक पक्ष के लगभग 12 लोग घायल हो गए हैं, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में से सात को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल लाया गया है, जहां दो की स्थिति को देखते हुए उच्च केंद्र के लिए रेफर किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना गोपालपुर गांव के कुकुरटोपा इलाके में घटी। घायल गोविंद महतो ने बताया कि हाल ही में हुई जोरदार बारिश के कारण खेत का मेड़ टूट गया था। इसके बाद गांव के कुछ लोगों और कसमार प्रखंड के एक व्यक्ति ने मेड़ टूटने का आरोप उनके खिलाफ लगाया।

आज जब वे खेत के पास खड़े थे, तो कुछ लोगों ने कुदाल और अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया। हमलावरों की संख्या 10 से अधिक थी और उन्होंने जान से मारने की नीयत से सभी पर हमला किया। इस घटना ने पूरे गांव में तनाव पैदा कर दिया है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विडिओ देखें :

इसे भी पढ़ें : https://cityhulchul.in/?p=2316
इसे भी पढ़ें : https://cityhulchul.in/?p=2310

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version