Home NEWS GIRIDIH गिरिडीह और कोडरमा में दो सरकारी कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,...

गिरिडीह और कोडरमा में दो सरकारी कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

0
गिरिडीह और कोडरमा में दो सरकारी कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

गिरिडीह और कोडरमा में दो सरकारी कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन ब्यूरो (ACB) की मुहिम लगातार जारी है। शुक्रवार को गिरिडीह और कोडरमा जिले में दो अलग-अलग मामलों में दो सरकारी कर्मियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

पहला मामला गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल का है, जहां डीसीएलआर कार्यालय में पदस्थापित क्लर्क मनीष कुमार भारती को धनबाद ACB टीम ने ₹10,000 की रिश्वत लेते पकड़ा। आरोपी क्लर्क ने म्यूटेशन अपील वाद संख्या 74/2024-25 में उचित आदेश पारित करने के नाम पर घूस की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर टीम ने जाल बिछाकर मनीष को गिरफ्तार किया।

गिरिडीह और कोडरमा में दो सरकारी कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

दूसरा मामला कोडरमा अंचल कार्यालय का है, जहां राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद को हजारीबाग ACB टीम ने ₹10,000 रिश्वत लेते पकड़ा। आरोपी ने 5.62 एकड़ जमीन ऑनलाइन चढ़ाने और रसीद जारी करने के बदले में पीड़ित से ₹50,000 की मांग की थी।

दोनों मामलों में ACB ने तत्परता दिखाते हुए भ्रष्ट कर्मचारियों को दबोच लिया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है और यह संकेत दिया गया है कि भ्रष्टाचार करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version