Home NEWS CHAS खनन विभाग का सघन जांच अभियान, 01 ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

खनन विभाग का सघन जांच अभियान, 01 ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

0
खनन विभाग का सघन जांच अभियान, 01 ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

खनन विभाग का सघन जांच अभियान, 01 ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

बोकारो, 08 मई 2025: उपायुक्त  विजया जाधव के निर्देशानुसार खनन विभाग द्वारा बोकारो जिला में अवैध खनन रोकने के लिए सघन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान दिनांक 08 मई 2025 को चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुपुनकी ओवरब्रिज के पास संचालित किया गया।

अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर ले जाते हुए पकड़ा गया। जांच टीम ने ट्रैक्टर को विधिवत जप्त कर चास मुफ्फसिल थाना को सुपुर्द कर दिया और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी भी दर्ज कराई।

इस कार्रवाई में खनन निरीक्षक सीताराम टुडू एवं पुलिस बल सक्रिय रूप से शामिल थे। यह कदम जिले में अवैध खनन पर नियंत्रण और खनिज संपदा के संरक्षण की दिशा में प्रशासन की गंभीरता को दर्शाता है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version