Home NEWS BOKARO ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोकारो कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, सेना...

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोकारो कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, सेना को किया सलाम

0
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोकारो कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, सेना को किया सलाम

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोकारो कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, सेना को किया सलाम

बोकारो: भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर की गूंज देशभर में है। इसी कड़ी में बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी ने सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल कर उनका मनोबल बढ़ाया। यह यात्रा सेक्टर 4 स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर गांधी प्रतिमा तक पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “पाकिस्तान अब आतंकवाद की फैक्ट्री बन चुका है, जिसे भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस और रणनीति से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। जिस देश को बाढ़ और बारिश रोकने की ताकत नहीं, वह भारत जैसे ताकतवर देश से टकराने की भूल कर बैठा। हमारी सेना ने उसके मंसूबों को नेस्तनाबूद कर दिया।”

उन्होंने आगे कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों को धन्यवाद देना है, जो सरहद पर दिन-रात देश की रक्षा कर रहे हैं।

इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और पूरे जोश व उत्साह के साथ तिरंगे के नीचे देशभक्ति का जज्बा दिखाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version