Home NEWS आईईडी ब्लास्ट में घायल कोबरा जवान से मिले हेमंत सोरेन, इलाज को...

आईईडी ब्लास्ट में घायल कोबरा जवान से मिले हेमंत सोरेन, इलाज को लेकर दिए जरूरी निर्देश

0
हेमंत सोरेन घायल जवान से मुलाकात

रांची। पश्चिमी सिंहभूम के जराईकेला क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए कोबरा-203 बटालियन के जवान विष्णु सैनी से आज झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की।

हेमंत सोरेन रांची स्थित राज अस्पताल पहुंचे, जहां घायल जवान का इलाज चल रहा है। उन्होंने न सिर्फ विष्णु सैनी का हालचाल जाना बल्कि डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य की स्थिति और इलाज की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश भी दिए।

गौरतलब है कि बीते दिन जराईकेला क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ था, जिसमें विष्णु सैनी घायल हो गए थे। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version