Home NEWS BOKARO अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 52 वर्षीय व्यक्ति की सड़क...

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 52 वर्षीय व्यक्ति की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत।

0

बोकारो के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनबाद पुरुलिया नेशनल हाईवे में 52 वर्षीय एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई |

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें :

घटना बुधवार देर शाम की है जब पिंडराजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदाहा पंचायत के रहने वाले घनु महतो अपना काम खत्म कर चास से घर लौट रहा था की तभी वह नगेन मोड़ के पास जैसे ही ऑटो रिक्शा से उतरा की विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई |

                                       

मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया जिससे घंटो धनबाद पुरलिया नेशनल हाईवे जाम रहा वही पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद लोगों को जाम से हटाया गया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया गया जिसे कल पोस्टमार्टम कराया जाएगा घटना को लेकर पुलिस अज्ञात वाहन का पता लग रही है ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version