Home NEWS BOKARO सेक्टर 2c दुर्गा पूजा मेला का उद्घाटन मंत्री बेबी देवी और राजेश...

सेक्टर 2c दुर्गा पूजा मेला का उद्घाटन मंत्री बेबी देवी और राजेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया।

0

बोकारो : सभी पूजा पंडालों में मां का पट आज खुल गया, मां दुर्गा की दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उम्र पड़ी है। बोकारो के सेक्टर 2c दुर्गा पूजा मेला का उद्घाटन राज्य की मंत्री बेबी देवी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया।

                       
इस मौके पर डीसी कुलदीप चौधरी एसपी प्रियदर्शी आलोक भी मौजूद रहे ।मेले के उद्घाटन के बाद सभी ने मां दुर्गा के समक्ष उपस्थित होकर पूजा अर्चना की। मंत्रोच्चार के साथ सभी ने मां की आराधना की।

उपस्थित सभी लोगों ने बोकारो समेत प्रदेश वासियों को दुर्गा पूजा की बधाई दी और कहा कि जिस प्रकार से आज से यह पूजा शुरू हुआ है पूरी तरह से हरसोउल्लास और शांतिपूर्वक सभी लोग पूजा का आनंद उठावे।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें :

जिले के एसएसपी ने कहा कि पूजा को लेकर पूरे जिले भर में फोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है सभी पूजा पंडालून में विशेष सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जब से हो संभाला तब से 2 c पूजा पंडाल में माता का दर्शन करने आ रहा हूं ।इस बार भी बहुत अच्छे ढंग से पूजा की जा रही है। हम लोग मां से यही कामना करना चाहते हैं कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का लक्ष्य रखा है वह पूरा हो सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version