Home NEWS BOKARO राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता अभियान, रैली और ग्राम सभाएं आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता अभियान, रैली और ग्राम सभाएं आयोजित

0
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता अभियान, रैली और ग्राम सभाएं आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता अभियान, रैली और ग्राम सभाएं आयोजित

बोकारो— स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। इसे सीएस डॉ. अभय भूषण प्रसाद और डॉ. रेणु भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में लोगों को डेंगू के कारण, लक्षण और बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। विभाग ने अपील की कि बुखार लगातार रहने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि डेंगू की पहचान समय पर हो सके और उचित इलाज मिल सके। मौके पर स्वास्थ्य कर्मी आशीष कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

जरीडीह और पेटरवार में भी जागरूकता कार्यक्रम

जरीडीह प्रखंड के टांड़मोहनपुर पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम का संचालन शैलेश कुमार और दिनू दास ने किया। इस अवसर पर बीटीटी महेश प्रसाद शर्मा, एएनएम उर्वशी कुमारी और आंगनबाड़ी सेविका मौजूद रहीं।

वहीं, पेटरवार के टकाहा गांव में सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्राम सभा के माध्यम से लोगों को जानकारी दी। मलेरिया पर्यवेक्षक विजय रजक ने बताया कि घर के आसपास सफाई, मच्छरदानी का उपयोग और उबला हुआ पानी पीना डेंगू से बचाव के प्रमुख उपाय हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मुफ्त जांच व इलाज कराएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version