Home NEWS BOKARO बोकारो स्टील प्लांट में अप्रैल 2025 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई...

बोकारो स्टील प्लांट में अप्रैल 2025 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

0
बोकारो स्टील प्लांट में अप्रैल 2025 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

बोकारो स्टील प्लांट में अप्रैल 2025 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

बोकारो, अप्रैल 2025: बोकारो स्टील प्लांट में अप्रैल माह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे 45 कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग द्वारा प्लांट के मेन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें अधिशासी निदेशक (संकार्य)  सी. आर. महापात्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  हरिमोहन झा ने की।

समारोह के शुभारंभ में श्री झा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कर्मचारियों के योगदान को सराहा। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. नन्दा प्रियदर्शिनी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को अंतिम निपटान प्रक्रिया, मैत्री भवन से जुड़ी जानकारियाँ और उनके संक्षिप्त बायोडाटा प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान  सी. आर. महापात्रा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनकी दीर्घकालिक, निष्ठापूर्ण सेवा के लिए बधाई दी और उनके भविष्य के सुखद जीवन की कामना की। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा प्रमाण पत्र और उपहार भी भेंट किए।

बोकारो स्टील प्लांट से अप्रैल 2025 में कुल 07 अधिशासी और 38 अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हुए। समारोह के अंत में निदेशक प्रभारी  बीरेंद्र कुमार तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नन्दा प्रियदर्शिनी द्वारा किया गया।

इसके अतिरिक्त, एक विशेष विदाई समारोह का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (एमआरडी एवं अतिरिक्त प्रभार एसएमएस-न्यू)  राजीव धवन के सम्मान में किया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी तिवारी, अधिशासी निदेशकगण  सुरेश रंगानी, राजश्री बनर्जी,  विकास मनवटी सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। श्री धवन को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version