Home NEWS BOKARO बोकारो में 103 एकड़ वन भूमि की फर्जी खरीद-बिक्री का खुलासा

बोकारो में 103 एकड़ वन भूमि की फर्जी खरीद-बिक्री का खुलासा

0
बोकारो में 103 एकड़ वन भूमि की फर्जी खरीद-बिक्री का खुलासा, ईडी की जांच में करोड़ों का मनी ट्रेल उजागर

बोकारो में 103 एकड़ वन भूमि की फर्जी खरीद-बिक्री का खुलासा, ईडी की जांच में करोड़ों का मनी ट्रेल उजागर

बोकारो/झारखंड। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बोकारो जिले के चास अंचल अंतर्गत तेतुलिया मौजा की 103 एकड़ से अधिक वन भूमि की फर्जी तरीके से खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा किया है। ईडी की जांच में सामने आया कि इस भूमि की खरीद-फरोख्त फर्जी दस्तावेजों, नकली लगान रसीद और फर्जी एनओसी के आधार पर की गई।

जमाबंदी वॉल्यूम में हेराफेरी का मामला भी सामने आया, जिसमें पेज नंबर 60 से 75 तक फटा हुआ मिला, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इसपर कार्रवाई नहीं की। बोकारो वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) की रिपोर्ट को ईडी ने प्रमाणिक माना है।

जांच में यह भी पता चला कि शैलेश सिंह नामक व्यक्ति ने 14 लोगों को 147.32 डिसमिल भूमि अलग-अलग तारीखों में बेची। भूमि की प्रकृति अधिसूचित संरक्षित वन क्षेत्र थी, लेकिन इसे जंगल झाड़ी से “पुरानी परती” में बदलकर रजिस्ट्री कर दी गई, जो वन अधिनियम 1980 का सीधा उल्लंघन है।

ईडी ने मामले में बंदोबस्त कार्यालय धनबाद से पत्राचार किया, लेकिन अनियमितता के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मियों की जानकारी नहीं दी गई। इस पूरे घोटाले में करोड़ों रुपये का मनी ट्रेल सामने आया है और कई बड़े नाम ईडी के रडार पर हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version