Home NEWS BOKARO बोकारो जिला क्रिकेट संघ का चुनाव 6 मई को, नियमों की अनदेखी...

बोकारो जिला क्रिकेट संघ का चुनाव 6 मई को, नियमों की अनदेखी का आरोप

0

बोकारो जिला क्रिकेट संघ का चुनाव 6 मई को, नियमों की अनदेखी का आरोप

बोकारो: बोकारो जिला क्रिकेट संघ (बीडीसीए) का चुनाव 6 मई को निर्धारित है, लेकिन इस चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्ण रणजी खिलाड़ी एवं शेरशाह क्रिकेट अकादमी के सचिव राजू यादव ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

 

सेक्टर 12ई खालसा मैदान में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची नियमों को ताक पर रखकर तैयार की गई है। कई ऐसे लोगों को वोटिंग अधिकार दिया गया है जिनका बोकारो से कोई जुड़ाव नहीं है। वहीं, स्थानीय क्लबों के अध्यक्षों को मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है।

राजू यादव ने बताया कि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के एक पदाधिकारी के इशारे पर गड़बड़ी की जा रही है। डीआईजी एवं बीडीसीए अध्यक्ष को भी शिकायत दी गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बेरमो डिवीजन के सात क्लबों को वोटिंग अधिकार से वंचित किया गया है, जबकि केवल एक क्लब को यह अधिकार मिला। उन्होंने जेएससीए सचिव से चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version