Home NEWS BERMO ब्रेकिंग न्यूज: बोकारो में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70 टन अवैध...

ब्रेकिंग न्यूज: बोकारो में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70 टन अवैध कोयला जब्त

0
ब्रेकिंग न्यूज: बोकारो में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70 टन अवैध कोयला जब्त

ब्रेकिंग न्यूज: बोकारो में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70 टन अवैध कोयला जब्त

बोकारो: जिले में अवैध कोयला भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर दिनांक 12 मई 2025 को खनन विभाग एवं स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर 70 टन अवैध कोयला जब्त किया।

जारंगडीह मौजा (बीटीपीएस थाना क्षेत्र) स्थित पानी टंकी के समीप अवैध रूप से भंडारित कोयले की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ)  रवि कुमार सिंह के मार्गदर्शन में खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार महतो और सीताराम टुडू के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

मौके पर मौजूद टीम ने तुरंत 70 टन कोयला जब्त करते हुए बीटीपीएस थाना को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छापेमारी के दौरान थाना प्रभारी स.अ.नि पंकज भारद्वाज सहित स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद था।

खनन विभाग की यह कार्रवाई अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version