Home NEWS BOKARO कोलियरी में चोरी रूक सकती है, तो बीएसएल प्लांट में क्यों नहीं...

कोलियरी में चोरी रूक सकती है, तो बीएसएल प्लांट में क्यों नहीं : सीआईएसएफ डीआईजी

0
जानकारी देते सीआईएसएफ डीआईजी दिग्विजय सिंह।

बीएसएल प्लांट की सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे ट्रेंड जवान
बोकारो। अगर हम ओपन कास्ट माइंस जहां चहारदीवारी नहीं होती है वहां चोरी रोक सकते हैं, तो बोकारो स्टील प्लांट में क्यों नहीं, यहां तो बाउंड्रीवॉल है। ऐसे में हम यहां नए जवानों को तैनात कर पूरी तरह से चोरी को रोक सकते हैं।
यह बातें सीआईएसफ बोकारो डीआईजी दिग्विजय सिंह ने कही है। मीडिया से बात करते हुए डीआईजी ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट के बाउंड्रीवॉल की कुछ दीवारे टूटी हुई हैं, जिस कारण चोर आसानी से प्लांट के अंदर आकर चोरी की घटना को अंजाम दे देते हैं। चोरों को सीआईएसएफ के द्वारा पकड़ा भी जाता है। हम चोरों को उन्ही के तरीके से जवाब देंगे। इसीलिए हम नए बहाल जवानों को यहां तैनात करने वाले हैं। चोर जिस तरह दीवारों फांदते हैं, हमारे जवान भी दीवार फांदने और चोर को पकड़ने में दक्ष होंगे।

उन्होंने कहा कि अगर इस तरह से चोरों पर कार्रवाई होगी तो उनके पास भी मैसेज जाएगा कि अब प्लांट में घुसना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ जगह प्लांट में दीवारे टूटी हुई है उसे भी दुरुस्त करने के लिए संयंत्र प्रबंधन से कहा जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version