Home NEWS BOKARO कोयल बिन बगीया न सोहे राजा….

कोयल बिन बगीया न सोहे राजा….

0
रामरूद्र हाईस्कूल में छात्रों के बीच गीत प्रस्तुत करती गायिका।

रामरुद्र हाईस्कूल में लोक गायन पर कार्यशाला का आयोजन

रामरूद्र हाईस्कूल में छात्रों के बीच गीत प्रस्तुत करती गायिका।

बोकारो। रामरूद्र हाईस्कूल चास में सोमवार को लोक गायन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बोकारो की लोक गायिका रंजना राय ने स्कूल के बच्चों को भारतीय संस्कृति में लोक गायन का क्या महत्व है इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया। मौके पर रंजना राय ने कहा कि लोकगीत भारतीय संस्कृति की आत्मा है। इसके बिना भारत और भारतीयता की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। लोकगीत ही पूरे देश के राज्यों को पिरोए हुए है। बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए भी संगीत बहुत जरूरी है। अपनी परंपरा को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए लोकगीत बहुत ही महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दौरान उन्होंने कई प्रकार के लोकगीतों को छात्र-छात्रों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिस सुनकर सभी छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर एक सुर पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज रहा था। उन्होंने कोयल बिन बगीया ना सोहे राजा…., राम को देखकर जगतनंदनी…हो हमार जोगिया….सहित कई अन्य गीत पुस्तुत किए। मौके पर प्रभारी प्राचार्य हरेकृष्ण बागभट्‌ट, डॉ. निरुपमा कुमारी, रजनीगंधा, रजनी सहित अन्य मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version