Home NEWS BOKARO कोऑपरेटिव कॉलोनी में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, धारदार हथियार से वार...

कोऑपरेटिव कॉलोनी में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, धारदार हथियार से वार कर मारा

0
कोऑपरेटिव कॉलोनी में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, धारदार हथियार से वार कर मारा

कोऑपरेटिव कॉलोनी में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, धारदार हथियार से वार कर मारा

बोकारो। बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित कोऑपरेटिव कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब आवास संख्या 192 में 85 वर्षीय बुजुर्ग कालिका राय की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक बिहार के छपरा जिले के निवासी और बोकारो स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। पुलिस को शनिवार दोपहर हत्या की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई।

कालिका राय का शव घर के बेड पर नग्न अवस्था में मिला, शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। घर के भीतर कई स्थानों पर खून के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की बर्बरता साफ झलकती है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हत्या शुक्रवार देर रात की गई, लेकिन मोहल्लेवालों को इसकी जानकारी दोपहर में मिली।

कोऑपरेटिव कॉलोनी हत्या

सूत्रों के अनुसार, मृतक का अपने बेटे और बहू से लंबे समय से विवाद चल रहा था और यह मामला थाने तक भी पहुंच चुका था। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है। हत्या की यह वारदात बोकारो की कोऑपरेटिव कॉलोनी में भय और आशंका का माहौल पैदा कर गई है। कालिका राय स्थानीय समाज में एक चर्चित नाम थे, जिससे घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version