Home NEWS BOKARO शिव मंदिर सेक्टर 12 बी-एफ में दो दिवसीय अष्टयाम एवं हरिकिर्तन संपन्न

शिव मंदिर सेक्टर 12 बी-एफ में दो दिवसीय अष्टयाम एवं हरिकिर्तन संपन्न

0
शिव मंदिर सेक्टर 12 बी-एफ में दो दिवसीय अष्टयाम एवं हरिकिर्तन संपन्न

शिव मंदिर सेक्टर 12 बी-एफ में दो दिवसीय अष्टयाम एवं हरिकिर्तन संपन्न, भक्तिमय माहौल में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

बोकारो: सेक्टर 12 बी-एफ स्थित श्री श्री सार्वजनिक शिव मंदिर में दो दिवसीय अष्टयाम एवं हरिकिर्तन का आयोजन भक्तिभाव और उत्साह के साथ किया गया। दिनांक 12.05.2025 को कार्यक्रम का समापन हवन, सामूहिक आरती, विसर्जन एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

इस आयोजन की शुरुआत रविवार को कलश यात्रा के साथ हुई थी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं और युवतियां शिव मंदिर परिसर से सेक्टर 12 सी शिव मंदिर तक कलश में जल भरने के लिए गईं। वापसी में कलश यात्रा के माध्यम से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मुख्य जजमान के रूप में विनोद कुमार देव, सबिता देव और बबीता सिंह ने पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में कमलेश राय, उपेंद्र सिंह, अजित कुमार (बेहतर झारखंड), ब्रजेश सिंह, डॉ. नरेंद्र कुमार राय, मनोज कुमार और रीता राय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन की जिम्मेदारी श्री श्री सार्वजनिक शिव मंदिर सेवा समिति और अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में निभाई गई। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने आयोजन को एक भव्य धार्मिक उत्सव का रूप दे दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version