Home NEWS BOKARO अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर बोकारो में निकली भव्य जागरूकता झांकी

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर बोकारो में निकली भव्य जागरूकता झांकी

0
अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर बोकारो में निकली भव्य जागरूकता झांकी

बोकारो: भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन, बोकारो यूनिट की ओर से एक भव्य जागरूकता झांकी निकाली गई। यह झांकी सेक्टर 4D स्थित अंबेडकर मैदान से आरंभ होकर सिटी सेंटर, कोऑपरेटिव कॉलोनी समेत सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 8, 9 और 12 होते हुए पुनः अंबेडकर मैदान में समाप्त हुई।

इस झांकी का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुँचाना था। साथ ही सोमवार, 14 अप्रैल को अंबेडकर मैदान में आयोजित होने वाले जयंती समारोह में लोगों को आमंत्रित भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन के केंद्रीय अध्यक्ष सह बोकारो यूनिट अध्यक्ष एम. के. अभिमन्यु ने की, जबकि संचालन महासचिव रविंद्र महली ने किया। झांकी को पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष भीष्म हम बैठा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

झांकी में शामिल प्रमुख सदस्य:
मुंजय कुमार, दिनेश रविदास, शंभू प्रसाद, इंदल पासवान, वीरेंद्र कुमार, धर्मा पासवान, महेश पासवान, संतोष कुमार, राजेश चौधरी, सुरेश कुमार पासवान, महावीर मरांडी, ऋषि देव पासवान, सहदेव भुइयां, लालू प्रसाद, जितेंद्र कुमार, मंजीराम, विजय पासवान, संजय पासवान, एस.डी. सिन्हा, दिलीप पासवान, उपेंद्र कुमार सुमन, अरुण पासवान, सरोज कुमार, अनीश पंकज, रोहित अकेला, दिलीप कुमार, ओम प्रकाश, शशिकांत, रोहित रजक, अमन, विशाल, प्रशांत सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version