Home NEWS BOKARO अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर गरगा नदी की सफाई और पौधरोपण कार्यक्रम...

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर गरगा नदी की सफाई और पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न

0
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर गरगा नदी की सफाई और पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर गरगा नदी की सफाई और पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न

बोकारो। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर “प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत विकास” थीम पर गरगा नदी की सफाई और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का नेतृत्व बीएसएल (Bokaro Steel Plant) और जिला गरगा समिति ने किया।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवा) के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें नगर सेवा विभाग के महाप्रबंधक (जन स्वास्थ्य)  ए. के. अविनाश और उनकी टीम ने गरगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों की व्यापक सफाई की। साथ ही नदी के किनारे पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जैव विविधता केवल पर्यावरण की रक्षा का साधन नहीं बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए अनिवार्य है। इसका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version