Home CRIME 🔴 देवघर में पुरोहित को मारी गोली, इलाके में दहशत, पुलिस जांच...

🔴 देवघर में पुरोहित को मारी गोली, इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

0

शीतल मलिक रोड पर बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, पैर में गोली लगने से घायल पुरोहित का अस्पताल में ऑपरेशन

देवघर: शनिवार की देर रात देवघर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित शीतल मलिक रोड पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान एक पुरोहित के रूप में हुई है, जो शिवगंगा घाट की ओर जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुरोहित जैसे ही शीतल मलिक रोड के पास पहुंचा, दो अज्ञात युवकों ने बाइक से पीछा करते हुए अचानक फायरिंग कर दी। एक गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। किसी तरह घायल अवस्था में वह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजन उसे तत्काल देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके पैर से गोली निकाली। चिकित्सकों ने बताया कि घायल की हालत अब स्थिर है।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ित व उसके परिजनों से पूछताछ शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला गंभीर प्रकृति का है और पुलिस इसे प्राथमिकता से ले रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर अपराधियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, लोग देर रात बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version