Home NEWS BOKARO  स्व. राजेंद्र महतो की 70वीं जयंती मनाई गई, सहयोगियों ने दी श्रद्धांजलि

 स्व. राजेंद्र महतो की 70वीं जयंती मनाई गई, सहयोगियों ने दी श्रद्धांजलि

0
स्व. राजेंद्र महतो की 70वीं जयंती मनाई गई, सहयोगियों ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड आंदोलनकारी नेता की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, सहयोगियों ने उनके संघर्षशील जीवन और योगदान को किया याद

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

चास (बोकारो) – भाजपा बोकारो जिला के पूर्व अध्यक्ष, जन संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं झारखंड वनांचल आंदोलन के प्रखर योद्धा स्व. राजेंद्र महतो की 70वीं जयंती रविवार को चास धर्मशाला मोड़ स्थित राजेंद्र महतो स्मृति भवन में श्रद्धा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। उपस्थित लोगों ने उनके संघर्ष और योगदान को याद किया।

स्व. महतो के सहयोगी कौशल कुमार राय ने कहा कि महतो जी सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक अभिभावक की तरह थे। वे ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करते थे और विस्थापितों की आवाज बनते थे।

यह भी पढ़ें…  लोहरदगा में शादी से लौट रही बारात की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बच्ची की मौत, कई घायल

उन्होंने कहा कि स्व. महतो एक कुशल संगठनकर्ता थे और समाज को जोड़ने का कार्य जीवनभर करते रहे।

कार्यक्रम में अभय कुमार मुन्ना, बालकृष्ण मुरारी, करमचंद गोप, प्रो. सरवन कुमार, दिलीप कुमार सिंह, साधु प्रसाद, अतीश कुमार सिंह, गौरी शंकर सिंह, शिवकुमार श्रीवास्तव, नरोत्तम झा, कैलाश जायसवाल सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे।

सभी ने स्व. महतो के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें…नावाडीह में पिता के सामने बेटे की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version