Home NEWS CHANDANKIYARI जमीन में सोए पति पत्नी को सांप ने काटा, पति की मौत, पत्नी...

जमीन में सोए पति पत्नी को सांप ने काटा, पति की मौत, पत्नी की चल रहा है इलाज | 

0

चंदनकियारी :चंदनकियारी प्रखंड के अंतर्गत बनगोडिया ओपी क्षेत्र के चन्द्रा पंचायत के मंझलाडीह गांव निवासी में श्याम सुन्दर मरांडी के पुत्र लखीश्वर मंराडी व उनके पत्नी रीया देवी को बीते देर रात सांप ने काटने पर 27 वर्षिय लखीश्वर मरांडी की मौत हो गई। वही मृतक की  पत्नी का  इलाज चास के निजी हॉस्पिटल में चल रहा  हैं। जानकारी के अनुसार बताया गया कि मंझलाडीह गांव निवासी मृतक लखीश्वर मरांडी व पत्नी रीया देवी मंगलवार रात को खाना खाने के बाद अपने घर के जमीन पर सोए हुए थें। जहां रात को सांप ने दोनो को काट लिया ।

इसे भी पढे.. विष्णु शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सनोज सिंह को किया गिरफ्तार |

रात भर गांव के झाड़ फूंक ओझा सें झारपूक कराया। परंतु ठीक नहीं होने पर सुबह पंचायत के मुखिया निर्मल मोदी व ग्रामीणों को घटना की सूचना दिया। पंचायत के मुखिया व ग्रामीणों ने सुबह आठ बजे इलाज के लिए चास के निजी हॉस्पिटल लें जाने के क्रम में लखीश्वर मरांडी ने मौत हो गई । पत्नी रीया की इलाज नीलम हॉस्पिटल में चल रही हैं। मृतक के पांच साल का एक पुत्र हैं। इधर घटना की सूचना पाकर पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक अमर कुमार बाउरी मंझलाडीह गांव पहुचे। जहां विधायक ने परिजनों का ढाढ़स बाधा। मौके पर विधायक ने कहा कि बडी दुखद घटना हैं। ईश्वर परिजनों को सहन शक्ति दे। उन्होने कहा कि सारे सरकारी लाभ दिलाने की आश्वासन दिया।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विनोद गोराई,आदि उपस्थित थें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version