Home NEWS BOKARO बोकारो के सेक्टर 4F में पंडाल का निर्माण चंद्रयान तीन के स्वरूप...

बोकारो के सेक्टर 4F में पंडाल का निर्माण चंद्रयान तीन के स्वरूप का हो रहा है।

0

बोकारो में दुर्गा पूजा को लेकर कई तरह के आकर्षण पंडालों का निर्माण किया जा रहा है ,लेकिन बोकारो के सेक्टर 4 F जहां बोकारो स्टील के अधिकारी इस पूजा का आयोजन करते हैं।

यहाँ इस बार चंद्रयान तीन के स्वरूप का पंडाल निर्माण कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों को चंद्रयान-3 के बारे में जानकारी देना है। हम यूं कह सकते हैं कि विज्ञान और आध्यात्म की झलक इस पंडाल में दिखेगी। चंद्रयान-3 में सेल का स्टील लगा है। इसको लेकर भी सेल बोकारो स्टील के अधिकारी उत्साहित है ।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें :

उनका कहना है की सेल के स्टील का इस्तेमाल चंद्रयान-3 में किया गया है जो हमारे लिए गर्व की बात है। इस पूजा पंडाल में लोगों को चंदा या कोई भी शुल्क देने के लिए क्यूआर कोड लगाया गया है। ताकि लोग आसानी से राशि का भुगतान कर सके ।इससे डिजिटल इंडिया की मुहिम भी आगे बढ़ रही है और दान में मिलने वाली राशि सीधे अकाउंट तक जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version